बदायू में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल पर वाहनों की जांच करती संयुक्त टीम। स्रोत सूचना
बदायूं। सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगा एक्सप्रेसवे के करनपुर टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं परिवहन निगम की ओर से अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
संयुक्त चेकिंग के दौरान बसों के परमिट एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों को पूर्ण न करने वाली 8 बसों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नशे की हालत में वाहन संचालित करने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 ड्रंकन ड्राइविंग के चालान भी किए गए।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनधिकृत एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी संयुक्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
अभियान में मुख्य सुरक्षा अधिकारी, यूपीडा गंगा एक्सप्रेसवे एके विजेता, एआरटीओ हरिओम, क्षेत्राधिकारी (यातायात) सुनील कुमार, एआरएम राजेश पाठक, यातायात निरीक्षक बदायूं मनोज कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।