फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने गद्दी चौक कब्जा मुक्त कराया, सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले के चौक पर कब्जे को लेकर करीब डेढ़ दशक से चल रहे विवाद का बुधवार को निपटारा हो गया। डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंची पालिका की टीम ने पहले तो चौक को कब्जा मुक्त कराया फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस फोर्स को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। इसे लेकर मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कर्मी और ठेकेदार के मजदूर गद्दीचौक की सड़क का बुधवार निर्माण कराने के लिए पहुंचे। पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से चौक के आसपास लगे गंदगी के ढेर तो हटा दिए लेकिन जैसे ही चौक के एक छोर पर बने चबूतरे का हटाने का नंबर आया तो गृहस्वामी समेत उसके परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भनक लगते ही जेई विनय सक्सेना और ठेकेदार रामप्रवेश यादव भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दरोगा अशोक कुमार और संजय कुमार ने भी आारोपी को समझाने का प्रयास किया। उसके नहीं मानने पर पुलिस ने चौक को कब्जा मुक्त करा दिया। इसी के साथ सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि करीब डेढ़ दशक पहले भी पालिका ने चौक को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया था। इसके बाद पालिका ने आसपास सड़क निर्माण करा भी दिया, लेकिन चौक पर काम नहीं होने दिया गया था। मामला डीएम के संज्ञान में भी पहुंचा था। डीएम ने पालिका के लिए चौक को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया था।
चार लाख रुपये से होगी चौक पर इंटरलॉकिंग
पालिका प्रशासन ने गद्दीचौक पर इंटरलॉकिंग कराने के लिए तीन महीना पहले ही प्रस्ताव बनाकर मंजूर करा लिया था। अवस्थापना निधि से करीब चार लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई थी, लेकिन विवाद की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर पालिका प्रशासन को डीएम के लिए जवाब भी देना पड़ गया था।
विज्ञापन

गद्दीचौक पर कब्जा दिलावर नामक व्यक्ति का था। चौक पर कचरा भी डाल लिया जाता था। मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई थी। अब, चौक को कब्जामुक्त करा दिया गया है। चौक की भूमि पालिका के अधिकार क्षेत्र की है।
विज्ञापन

- विनय सक्सेना, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें