फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक माह बाद जयपुर में मिले कार्यवाहक प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। एक माह से लापता सैदपुर प्राथमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जावेद अली राजस्थान के जयपुर में मिल गए हैं। उन्होंने खुद ही अपने भाई को फोन करके जयपुर में हाेने की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग पुलिस को सूचना देकर उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, उन पर काफी कर्जा हो गया था, इस कारण वह स्वयं ही जयपुर चले गए थे।
विज्ञापन


अध्यापक जावेद अली मेरठ जिले के थाना दौराला के गांव कैराला के मूल निवासी हैं। वह कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में अप्रैल 2019 से सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। प्रधानाध्यापक मंजर अली मार्च 2024 में सेवानिवृत हो गए। इसके बाद जावेद अली को कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

सात अक्तूबर को वह अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने थाना वजीरगंज में 12 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस व परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर, कॉल डिटेल रिपोर्ट के माध्यम से जांच में जुटने के बाद भी कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विद्यालय के सात लाख रुपये निकालकर उसको अपने निजी उपयोग में ले लिया। इसमें विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। क्योंकि बिना एबीएसए की संस्तुति के धनराशि बैंक से निकलना संभव नहीं है। इस संबंध में वजीरगंज एबीएसए दिलीप कुमार से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
उधर, परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले जावेद ने अपने भाई को फोन करके जयपुर में होने की बात बताई। परिवार वाले उन्हें लेने के लिए जयपुर सबाई मान सिंह अस्पताल पहुंचे। वे लोग उन्हें लेकर गांव कैराला, जिला मेरठ आ गए हैं।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना दी कि जावेद जयपुर से मिल गए हैं। एसआई को उनके गांव कैराला भेजा गया था। जहां पचा चला कि उस पर कर्जा हो गया था, जिससे परेशान होकर वह बिना किसी को बताए जयपुर चला गया था। अब वह मिल गया है।

गायब होने की सूचना तो मिली थी, लेकिन मिल गए हैं इसकी कोई जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। अभी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब जांच कराके विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें