फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने पेट्रोलपंप कर्मी को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
शिवकुमार का फाईल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगाव। नगर में घूम रहे एक सांड़ ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पटककर मार डाला। युवक की मौत से अन्य लोग भी दहशतजदा हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात एक सांड़ ने क्षेत्र के गांव गंज निवासी शिवकुमार उर्फ कौशल (30) पुत्र श्यामलाल पर उस समय हमला कर दिया, जब वह किसी काम से कस्बे में बाइक से जा रहा था। हमले से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। किसी तरह लोगों ने सांड़ को वहां से भगाया।
सूचना पर मृतक शिवकुमार के परिजन वहां पहुंच गए। वह नाजुक हालत में शिवकुमार को इलाज के लिए निजी वाहन से बरेली ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। शिवकुमार काफी समय से पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह अपने भाइयों में तीसरे नंबर का था। शुरू से ही कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कैसे चलेगा परिवार, सात बेटियों का पिता था शिवकुमार
कुंवरगांव। मृतक शिवकुमार पर परिवार की काफी जिम्मेदारी थी। उनके सात बेटियां है, जिनमे से एक बेटी की शादी कुछ दिन पहले ही की है। बाकी छह बेटियां बहुत छोटी हैं। पति की मौत से उनकी पत्नी कैलाशो होशो हवास खो बैठीं तो बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है। एक ही सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है कि अब शिवकुमार की छह बेटियों के हाथ किस तरह पीले होंगे।
-
सांड़ ने होमगार्ड पर भी किया था हमला
सांड़ ने कुछ समय पहले थाने के गेट पर हमला कर होमगार्ड वीरपाल पुत्र शिवचरण निवासी गांव दरावनगर को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें