उघैती मे कपड़ा व्यापारी की दुकान में लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
उघैती। मुख्य बाजार में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। बाजार में अफरातफरी के बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थाना क्षेत्र के गांव कमनपुर भूड़ निवासी धीर सिंह की मुख्य बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे बंद दुकान के शटर के नीचे से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने बमुश्किल शटर का ताला तोड़कर उसे उठाया तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकान मालिक धीर सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की कीमत का कपड़े जलकर राख हो गए। शक जताया कि किसी ने साजिशन आग लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।