फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की लगन लेकर जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बेलाडांडी गांव के नजदीक सोमवार शाम एक कार की टक्कर से 32 वर्षीय अखिलेश और उसके चचेरे भाई 22 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। दोनों भाई बहन की लगन लेकर सपरेड़ा गांव जा रहे थे। दहेज में उन्हें जो बाइक देनी थी, दोनों उसी पर सवार थे लेकिन हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर लगन लेकर पहुंच चुके परिवार वाले भी लौट आए। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तालिमगंज निवासी अखिलेश की बहन रूपा चौहान का विवाह क्षेत्र के ही सपरेड़ा गांव में तय हुआ है। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर में कई दिन से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। उन्होंने दहेज में देने के लिए नई बाइक खरीदी थी। सोमवार रात रूपा का लगन समारोह था। इससे परिवार के लोग शाम के समय लगन लेकर सपरेड़ा गांव के लिए निकल गए लेकिन अखिलेश और उसका चचेरा भाई राजकुमार उसी बाइक से सपरेड़ा गांव जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी बाइक बेलाडांडी गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार में कई लोग सवार थे। इससे सभी लोग कार छोड़कर मौके से भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को दातागंज के स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को भी मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दोनों के परिवार के लोग रोते पीटते पहुंच गए। उनके परिवार के लोग लगन लेकर सपरेड़ा गांव पहुंच गए थे। वह बिना लगन चढ़ाए ही लौट आए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों ने कार नंबर के आधार पर तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें