फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के धौरेरा के जंगल में शनिवार शाम हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से 45 वर्षीय किसान प्रेम सिंह की मौत हो गई। उस दौरान प्रेम सिंह जंगल में अपनी भैंस चरा रहे थे। परिवार वाले उनके शव को घर ले गए हैं। अभी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली निवासी प्रेम सिंह धौरेरा के जंगल में अपनी भैंस चरा रहे थे। उनके साथ गांव के कुछ और लोग अपने पशु चरा रहे थे। बताते हैं कि वहां हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचा है। कोई व्यक्ति आसानी से तार छू सकता है। प्रेम सिंह की भैंस अचानक दूसरे खेत में फसल खाने के लिए भागी। वह भैंस को रोकने के दौड़े कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। ये देखकर अन्य लोगों ने तुरंत उनके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवा समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना देकर लाइन की सप्लाई बंद कराई। तब ग्रामीण प्रेम सिंह के शव को हटा सके। परिवार वाले उनके शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें