फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर पांच साल की बालिका ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रसूला में सोमवार को पांच वर्षीय बालिका अलका की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। बालिका अपने दादा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रही थी। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम रसूला निवासी योगेश कुमार के खेत में सोमवार सुबह गेहूं की फसल की निकासी हुई थी। इस दौरान उनके पिता कमलेश और पांच वर्षीय बेटी अलका भी खेत पर गई थी। गेहूं निकालने के बाद परिवार वाले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लादकर घर लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक अलका ट्रैक्टर पर बैठी थी। रास्ते में अचानक उसकी एक चप्पल पैर से निकलकर जमीन पर गिर गई। तभी अलका चप्पल देखने को नीचे झुकी कि वह ट्रैक्टर से गिर गई। जब तक परिवार वाले ट्रैक्टर रोक पाते, उससे पहले बालिका ट्रॉली के पहियों से कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव उठाकर घर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। दोपहर के समय बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें