बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की कृष्णानगर कॉलोनी के युवक की खेत में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। शौच को गया युवक पैर फिसलने से खेत में भरे नदी के पानी में डूब गया।
नगर के मोहल्ला संख्या एक की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 35 साल के नरेशपाल पाली शादी समारोह में कारीगर का काम करता था। कई सालों से उसको दौरे पड़ते थे। परिवार के लोग इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह शौच करने घर के पास एक खेत में गया। रास्ते में भैंसोर नदी का पानी भरा हुआ था। युवक को वहां दौरा पड़ा और उसका पैर फिसल गया। इससे वह पानी में गिर गया। पानी में काफी देर तक वह पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। किसी ने उसके शव को पानी पर उतराता देखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने नरेश को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नरेश की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। संवाद