फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पसेई और दिसौलीगंज के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक दातागंज से इस्लामनगर लौट रहे थे। शनिवार शाम उनकी बाइक बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पसेई और दिसौली गंज के बीच लदेड़ा मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। उसने अपना नाम इस्लामनगर निवासी अयूब बताया है। कहा कि वह दातागंज से अपने घर जा रहे थे। वह दूसरे युवक का नाम नहीं बता सका और बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। संवाद
-
हादसे में डिवाइडर पर पेंट करते मजदूर समेत दो घायल
जरीफनगर (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर शांति स्वरूप मैमोरियल इंटर कॉलेज के पास पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो लोग घायल हो गए।
पिकअप गुन्नौर की ओर से आ रही थी। हाईवे पर बने डिवाइडर पर पेंट का काम चल रहा था। यहां पास ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार रामप्रकाश पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम जिजोड़ा थाना गुन्नौर और डिवाइडर पर पेंट कर रहा एक मजदूर घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें