फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज पुलिस ने कार की मांग पूरी न होने के चलते शादी का रिश्ता तोड़ने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बरेली जिले के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथपुर अंगदराय निवासी कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने बेटी संतोष कुमार की शादी बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के भदुपरा निवासी राहुल के साथ तय की थी। फरवरी में शादी का रोका किया गया था। इसके पहले छह दिसंबर को गोद भराई की रस्म को लेकर 54 लोग उनके घर आए थे। सभी की अच्छी खातिरदारी की गई थी।
उन्होंने रस्म अदायगी में दो लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद राहुल व उसके पिता निरंजन उनसे एक महंगी कार की मांग करने लगे। कार नहीं देने पर बारात नहीं लाने की धमकी दी। उन्होंने असमर्थता जताई, लेकिन ये लोग नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद इन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पी़ड़न के आरोप में राहुल व उसके पिता निरंजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें