फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली से चुराई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना पुलिस ने बुधवार की रात वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से बरामद बाइक बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


छह जुलाई की रात पुलिस टीम गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मनकापुर अंडरपास सर्विस रोड चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नितगलापुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत पुत्र शीलेंद्र निवासी गांव रफियाबाद थाना बिनावर बताया।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी बाइक के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ई-चालान एप के माध्यम से वाहन का विवरण जांचने पर पता चला कि मोटरसाइकिल बरेली के श्यामगंज निवासी मुस्तकीम के नाम पंजीकृत है। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि 16 जून 2026 को यह बाइक नवाबगंज क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पहले से केस दर्ज है। चेसिस और इंजन नंबर का मिलान करने पर बरामद बाइक उसी चोरी की निकली।
विज्ञापन

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। मामले की सूचना संबंधित थाना नवाबगंज बरेली को भी दे दी गई है ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें