फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अश्लील फोटो खींच किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने किशोरी की नहाते समय फोटो खींच ली। आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता पर जबरन शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब किशोरी अपने दूसरे मकान में नहा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने चोरी-छिपे अपने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
बीती दो मई को भी आरोपी ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कस्बे के हनुमान मंदिर के पास मढिया भांसी मोड़ से आरोपी आकाश पुत्र भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे फोटो खींची गई थीं। कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें