मृतकों के परिजनों से मिलते सांसद के निजी सचिव । स्त्रोत स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सुरैनी पापड़ी में मेंथा प्लांट में हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में मृतक जयवीर यादव एवं राजेश यादव के परिजनों से मिलने के लिए बदायूं सांसद आदित्य यादव के निर्देश पर उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी गांव पहुंचे।
उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। सचिव ने कहा कि सांसद इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी, राजेंद्र यादव गुरु, बादाम सिंह, रामबाबू यादव, सुरेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।। संवाद