फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक युवक को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी निशरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपलोड किया गया। नगर के एक युवक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी टिंकू राठौर का कहना है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह भाजपा के मंडल मंत्री हैं। अभी दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होता देखा था। यह आपत्तिजनक वीडियो उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी निशरत खान की फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया था। 

प्रेमिका के मां-भाई को बेदर्दी से मारा: पांच साल से युवती के संपर्क में था राशिद, शादी से इनकार पर बना हैवान
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वीडियो में निशरत खान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल रहा था। उसके शब्द सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें