फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का ट्रांसफर रुकवाने  के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूसाझाग क्षेत्र के दबंगों पर ट्रांसफर कराने का लगाया आरोप 
विज्ञापन

 श्मशान घाट एवं देवभूमि की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हल्का लेखपाल का ट्रांसफर कराने का आरोप दबंगों पर लगाते हुए ग्रामीणों ने मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर हल्का लेखपाल का ट्रांसफर रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुल्हरा के तमाम ग्रामीणों ने कहा कि गांव की श्मशान भूमि और देवस्थान पर गांव के दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। इसकी शिकायत उन लोगों ने अधिकारियों से की तो, उस हल्का के लेखपाल दुर्गपाल विवादित जमीन नापने के लिए पहुंचा। इस मामले में झूठे आरोप लगाकर दबंगों ने दुर्गपाल का ट्रांसफर करा दिया। इससे ग्रामीणों को देव स्थान की जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त होती नजर नहीं आ रही है। इसलिए ग्रामीणों ने लेखपाल दुर्गपाल का ट्रांसफर रोके जाने की मांग की। इस मौके पर महबूब, शाहिद असंारी, कृष्णपाल, किशनलाल, शहीद, चंद्रपाल, निहालुद्दीन, तारिफ, चांद बाबू, बबलू, राशिद, रामदास, मलखान, मुकेश, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें