फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनवरी से जून तक 13 प्रतिशत बढ़े हादसे... मौत का आकड़ा 20 प्रतिशत बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन आयुक्त ने जताई चिंता, जिम्मेदारों से हादसों के बढ़ने का पूछा कारण
विज्ञापन

बदायूं। जनवरी से जून 2024 की अपेक्षा में जनवरी से जून 2025 तक हादसों में 13 फीसदी व मरने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर परिवहन आयुक्त ने चिंता जताई है। जिम्मेदारों को पत्र भेजकर कारण पूछा है।

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के आकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2024 तक 281 हादसे हुए। इन हादसों में 181 की मौत हुई और 201 घायल हुए। जनवरी से जून 2025 तक 319 हादसे हुए। इसमें 218 की मौत और 260 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

-

फैक्ट फाइल

कितने बढ़े हादसे- 13.5 प्रतिशत

कितने बढ़ मरने वाले- 20.4 प्रतिशत

बढ़े घायलों की संख्या- 29.4 प्रतिशत


आयुक्त ने मांगा जवाब

जून 2024 में 46 हादसों में 35 लोगों की मौत हुई और 26 घायल हुए। जून 2025 में हादसों की संख्या 62 पहुंच गई। इसमें 34.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। मरने वालों की संख्या 39 हो गई। इसमें 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते हादसे के कारण पुलिस, प्रशासन, परिवहन समेत पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए जिले के सभी विभागों से हादसों व उनमें मरने वालों की संख्या में इजाफा होने का कारण पूछा है।
विज्ञापन




जून 2025 में हुए हादसों का कारण

एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार ने बताया कि जून में 62 हादसे हुए हैं। इसमें 40 हादसों का कारण ओवरस्पीड है। 10 हादसे ड्रंकन ड्राइविंग की वजह से सामने आए हैं। दो हादसे मोबाइल पर बात करते हुए, चार हादसे सड़क में गड्ढे होने और तीन हादसे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से हुए हैं। तीन हादसे अन्य कारणों से हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें