फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शोएब की हैट्रिक से गौरामई की टीम जीती

विज्ञापन
गौरामई के ​खिलाड़ी शोएब को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सीनियर वर्ग में गौरामई और भदसिया की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। निर्धारित 12 ओवरों में टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

भदसिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। गौरामई के खिलाड़ियों ने पहले से ही दबाव बनाया। धुंआधार गेंदबाजी से पूरी टीम 79 रनों पर सिमट गई। जवाबी पारी में गौरामई की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी से 10.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 80 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
इस दौरान ऑलराउंडर शोएब ने नौ रन देकर चार विकेट झटके। इसमें एक हैट्रिक बनाई। शोएब को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इंतजामियां कमेटी के शहबाज और मुनाज ने उनको स्मृति चिह्न दिया। अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रफत खान, मेंहदी, इरशाद खां, अंसार रजा प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें