फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटा झोपड़ी जलकर राख, लिंटर चटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में रविवार सुबह तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया। उसमें से निकली चिंगारी बगल में स्थित झोपड़ी पर गिरी तो जलकर राख हो गई। आग में दो बकरियां भी झुलस गईं। वहीं एक मकान का लिंटर और दीवार भी चटक गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर संजरपुर में राजवीर पाल के घर के पास लगा था। सुबह करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर में अचानक धुआं का गुबार उठा। पड़ोस के घरों के लोग बाहर निकल पाते उससे पहले तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया। उसके परखच्चे उड़ गए। उसका एक हिस्सा राजवीर के मकान की दीवार से टकराया तो दीवार समेत लिंटर चटक गया। वहीं महेंद्रपाल की झोपड़ी भी आग की चपेट में स्वाहा हो गई।
झोपड़ी में भूसा और अनाज के कट्टे रखे थे। वह सब जल गया। महेंद्र की दो बकरियां भी झुलस गईं। ग्रामीणों ने झोपड़ी को आग से बचाने का प्रयास किया। साथ ही ट्रांसफार्मर पर बालू फेंके। तब तक सब कुछ जल चुका था। राजवीर की सूचना पर उपकेंद्र से सप्लाई बंद की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से धुआं दे रहा था। इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें