फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्राली पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव के पास गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में बस में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे का बताया जा रहा है। उस समय रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस बदायूं होते हुए अलीगढ़ जा रही थी। ये बस मलगांव और मलगांव रेलवे क्रासिंग के बीच पहुंची थी कि उसी समय संपर्क मार्ग से गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर मुड़ रही था। तभी रोडवेज बस ने इसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे गन्ना लदी ट्रॉली पलट गई जबकि ट्रैक्टर चालक कूदकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में बस में आगे बैठे मुन्ना (60) पुत्र वजीर खां निवासी सराय सुल्तानी अलीगढ़ और पवन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नोहर झील मथुरा घायल हुए हैं। इसमें दो अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस के सूचना दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुन्ना, पवन समेत चारों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। छह लोगों को मामूली चोटें आईं। वह घटनास्थल से ही अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रॉली हटवाई। बस को कब्जे में ले लिया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम ददमई निवासी रामनरेश पुत्र यलकार अपनी बाइक से शहर से लौट रहा था। तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी के सामने पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें