फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में आठ वर्षीय विशाल और 42 वर्षीय संजय की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव गंगा सराय निवासी संजय (42) पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार रात अपना ई-रिक्शा लेकर परिवार के साथ पड़ोसी गांव जगत में दावत खाने गया था। बताते हैं कि वह देर रात दावत खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सराय मंगोरी के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें संजय की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी शांति, विकास बाबू, रीनू, सूरजमुखी और सतीश बाबू घायल हो गए। ट्रक को उसका ड्राइवर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर संजय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी आठ वर्षीय विशाल पुत्र सोमपाल अपने मामा और मां के साथ बाइक पर शनिवार शाम बदायूं जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोही पुलिया के नजदीक एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें विशाल की मौत हो गई जबकि उसका मामा और मां घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें