फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को चपेट में लिया, दो की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर सहसवान कस्बे में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को चपेट में ले लिया, जिसमें 20 वर्षीय नगमा और नजदीक में खड़े 14 वर्षीय रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नगमा की मां और उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का है। संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी नगमा (20) पुत्री नासिर और उसकी मां जरीना (48) अपने रिश्तेदार फुरकान (25) निवासी ग्राम असौली बिल्सी के साथ कपड़े खरीदने सहसवान आए थे। बताते हैं कि तीनों लोग बाइक पर सवार थे। वह कस्बे के ईदगाह के नजदीक तिराहे पर वाहन निकलने के इंतजार में खड़े थे। फुरकान हेलमेट भी नहीं लगाए था। उनके नजदीक कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी रिजवान (14) पुत्र वाहिद खड़ा था। तभी गुन्नौर की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने चारो लोगों को चपेट में ले लिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देखकर तिराहे पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने कार और उसके ड्राइवर को वहीं पकड़ लिया, साथ ही पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां डॉक्टर ने नगमा और रिजवान को मृत घोषित कर दिया। फुरकान और नगमा की मां जरीना का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को पकड़कर कोतवाली लाई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें