फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम में जनरेटर से करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
धर्मेंद्र फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बमनपुरी मोहल्ले में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र शादी में लाइट फिटिंग कर रहा था। मौके पर मौजूद लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव शर्की निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामफल उघैती के एक टैंट हाउस पर लाइट फिटिंग का काम करता था। बताते हैं कि शनिवार को टैंट रुदायन कस्बे के बमनपुरी मोहल्ले में आया था। यहां कस्बे के गफ्फार सांई की छोटी बहन की शनिवार दोपहर में शादी थी। उसकी दिन में बरात आ रही थी। इससे सुबह से ही दुर्गा देवी मंदिर के नजदीक टैंट लगाने की तैयारियां चल रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धर्मेंद्र सीढ़ी लगाकर जेनरेटर की लाइट फिटिंग कर रहा था, तभी अचानक वह करंट लगने से सीढ़ी से नीचे गिर गया। यह देखकर तमाम लोग दौड़कर आ गए। तुरंत युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ परिवार चलाने के लिए लाइट फिटिंग का काम भी करता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें