फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार कासगंज जिले के दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा कछला पुल के पास कासगंज जिले के छोर पर लक्ष्मीनगला के पास बृहस्पतिवार अपराह्न हुआ। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसावली निवासी पवन कुमार (19) पुत्र राजेश और मनीष कुमार (21) पुत्र रामसिंह बाइक से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल जाने के लिए निकले। बाइक पवन चला रहा था। दोनों हेलमेट भी नहीं लगाए थे। सामने से बाइक सवारों को पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ आए। उन्होंने बस का पीछा किया तो चालक कूदकर भाग गया। बस मौके पर ही छोड़ गया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में पवन की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुनीष का पैर टूट गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें