फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक की लौ से घर में लगी आग, घरेलू सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव लऊआ में सोमवार तड़के पप्पू के घर में दीपक की लौ से आग लग गई, जिससे घरेलू सामान राख हो गया। बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। पप्पू की पत्नी सुबह पूजा करने के लिए मंदिर गई। लौटकर उसने घर के मंदिर के दीपक जलाया। दीपक की लौ ने पहले पर्दे को चपेट में लिया फिर देखते ही देखते कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली। घरेलू सामान में चारपाई, बेड, अनाज और रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े राख हो गए। पप्पू के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। पप्पू ने बताया कि आग की चपेट में आया अधिकतर सामान उसे शादी में मिला था। उसने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें