बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे के मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक की टक्कर से बरेली के पकौड़ी विक्रेता की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार के मामूली चोटें आईं हैं।
बरेली जिले में भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा निवासी शिवओम (22) पुत्र हरिशंकर कई साल से बरेली-बदायूं हाईवे के मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर पकौड़ी की ठेला लगा रहे थे। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने अपना ठेला लगाया ही था कि इसी दौरान बदायूं की ओर से आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पकौड़ी विक्रेता और बाइक सवार को उठाया। थाना पुलिस को भी सूचना दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को बरेली भेज दिया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शिवओम की मौत हो गई। सूचना पर उसके परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। उसकी मृत्यु के बाद उसके शव को बदायूं लाया गया। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद