फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बरातियों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मौजूदा गूजर में कुछ शराबी बरातियों ने शादी समारोह के दौरान हंगामा करा दिया। पहले उन्होंने एक दुकानदार को पीटा। फिर ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा कर पीटा। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर विवाह संपंन्न कराया। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गांव मौजूदा गूजर में वीरपाल की बेटी माया देवी की शादी थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी बरात बरेली जिले से आई थी। रात करीब 10 बजे गांव में बरात चढ़ रही थी। उनमें कई बराती शराब पीकर डांस कर रहे थे। उन्हीं में से कुछ बराती गांव के ही पिन्टू की दुकान पर पहुंचे। बरातियों ने उससे सिगरेट मांगी। उसी दौरान पिन्टू ने बरातियों से मास्क लगाने को कहा। यह बात बरातियों को पसंद नहीं आई। उन्होंने दुकानदार से गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो बरातियों ने उसे दुकान से बाहर निकालकर पिटाई लगा दी। जब इसके बारे में पिंटू के परिवार वालों और अन्य लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने डंडे से बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। कई बराती गांव से निकलकर भाग गए। इस मारपीट में दुल्हन के चचेरे भाई वीरेश के चोटें आईं हैं। लड़की पक्ष की सूचना पर मुजरिया एसओ वेदपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। दुल्हन के चाचा मदनलाल ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
पुलिस ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपनी मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करवाई। उसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। इस संबंध में तहरीर आ गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें