फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, प्रवासी मजदूरों समेत आठ घायल

विज्ञापन
उझानी में एंबुलेस से घायलों को सीएचसी ले गए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर गांव तिगोड़ा के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर- ट्रॉली और कैंटर में भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। केंटर सवार शाहजहांपुर जिले के प्रवासी मजदूर, बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह मोहल्ला गद्दीटोला निवासी असलम (40) भूसा लेने के लिए पड़ोसी का ट्रैक्टर किराये पर लेकर तिगोड़ा गया था। ट्रैक्टर को मोहल्ले का ही जावेद (35) चला रहा था। भूसा लादकर वह कच्चे रास्ते से हाईवे पर पहुंचा था, तभी पीछे से कैंटर आ गया। केंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को चपेट ले लिया। कैंटर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। कैंटर में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मदद कर कैंटर सवार घायलों को बाहर निकाला। सूचना के बाद एंबुलेंस के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल शाहजहांपुर जिले के गांव गंगोरा के सरजू (35), उसकी पत्नी नन्ही देवी, किशन (16) पुत्र श्रीपाल, सरवती (35) पत्नी शीशपाल, धनगढ निवासी रिंकी (25) पत्नी विनोद, तीन वर्षीय स्वाति पुत्री अतर सिंह और ट्रैक्टर चालक जावेद और असलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायल सरजू ने बताया कि वह सभी हरियाणा में फरीदाबाद जिले में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। कोरोना की वजह से काम पर बंद होने से घर लौट आए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कार ने बाइक रौंदी, दो घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार सुबह में करुआ पुल के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी मुनेंद्र (22) घायल हो गया। कार चालक अब्दुल्लागंज निवासी सचिन के चोट आई हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

उझानी में घटनास्थल पर पलटा कैंटर। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें