फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर वाहन ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों देर रात बरेली से लौट रहे थे। रास्ते में रसूलपुर के नजदीक ये हादसा हो गया। बरेली जिले में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम म्याऊं निवासी अमित वर्मा (32) पुत्र सतीश वर्मा की म्याऊं में कॉस्मेटिक की दुकान है। परिवार वालों के मुताबिक अमित शुक्रवार को अपने दोस्त सुनील के साथ दुकान का सामान लेने बरेली गया था। दोनों लोग देर रात खरीदारी करके बरेली से लौट रहे थे। अमित हेलमेट भी लगाए हुए था। रास्ते में रसूलपुर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत देखकर उन्हें बरेली भेज दिया, जहां अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले देर रात ही बरेली पहुंच गए। शनिवार दोपहर उसके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें