फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर घटना के संबंध में जानकारी देते मृतक परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। महिला घरेलू सामान खरीदने बगरैन जा रही थी। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। वहीं इस्लामनगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शेष दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। बिनावर इलाके में एक व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया सिमरा निवासी सूरजपाल (22) मंगलवार दोपहर बाइक से कादरचौक बाजार जा रहा था। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। गांव से कुछ दूर पहुंचा था कि उसी समय सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। चालक बोलेरो दौड़ा ले गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल सूरजपाल को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है।
इस्लामनगर उघैती कस्बा निवासी दीनानाथ (48) पुत्र खुशहाली राजमिस्त्री थे। वह इस समय चंदौसी कस्बे में एक मकान में काम कर रहे थे। बताते हैं कि दीनानाथ सोमवार रात चंदौसी से पैदल घर लौट रहे थे। बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर कस्बे से आधा किलो मीटर दूर पहुंच पाए थे कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रुदायन स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में दीनानाथ की पहचान नहीं हो पाई थी। परिवारवालों को सुबह पता चला तो वह थाने पहुंच गए। तब तक पुलिस उनके शव को मोर्चरी में रखवा चुकी थी। दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

बगरैन वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी रेनू (42) पत्नी प्रेमबाबू सोमवार दोपहर घरेलू सामान खरीदने के लिए बगरैन जाने को घर से निकली थीं। परिवार वालों के मुताबिक वह करेंगी-मुड़िया रोड पर पहुंची थी कि रास्ते में उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई। परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वह महिला को बिसौली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर महिला के शव को पोस्टमार्टम करा दिया।
बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी निवासी मुन्ने (22) सोमवार दोपहर बाइक लेकर मिर्च मसाला बेचने घटपुरी की बाजार जा रहा था। रास्ते में स्टेशन रोड घटपुरी के सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें