फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रोडवेज बस फिर बाइक सवारों को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक और मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में रोडवेज बस में सवार 10 सवारियां बाल-बाल बच गईं। दरअसल, कमालपुर के नजदीक तेज रफ्तार एक टैंकर ने रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। फिर एक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जबकि हादसे में बाइक पर सवार लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम चनी निवासी शमशाद (25) पुत्र रियाज सोमवार सुबह बाइक पर अपनी भाभी शमीम बेगम (40) पत्नी शहजाद, भतीजी उमरा (2) और भाभी की बहन नसीम बेगम (30) पत्नी सनवर खां को लेकर उनके मायके शहजादनगर गांव जा रहा था। बताते हैं कि उस वक्त शमशाद हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कमालपुर गांव के नजदीक पहुंची थी कि उनके पीछे से आ रहा टैंकर बिसौली जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। इससे टैंकर असंतुलित हो गया। फिर उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए चालक घटनास्थल से टैंकर लेकर भाग गया। हालांकि कुछ दूरी पर वह पकड़ा गया। वहीं रोडवेज बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सभी 10 यात्रियों के चोटें तो नहीं आईं, लेकिन बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शमशाद और उसकी भाभी के पैर कुचल गए। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ही सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में शमीम बेगम की मौत हो गई। पुलिस ने बस और टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें