फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, महिला मौत, पति रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। नगर के इस्लामनगर चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला मालिन गौटिया निवासी वीरपाल (30) सोमवार देर शाम अपनी पत्नी मिथलेश (28) के साथ बाइक पर बिसौली से अपने घर लौट रहे थे। दंपती दोपहर के समय खरीदारी करने कस्बा आए थे। यहां से लौटते समय उनकी बाइक नगर में इस्लामनगर चौराहे पर पहुंची थी कि उसी समय पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे उछलकर सड़क पर जा गिरे। महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये देखकर आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इससे मौके पर पहुंची पुलिस दंपती को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। उसके पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटनास्थल पर उसका हेलमेट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें