फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, एक युवक की मौत, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कमां में बुधवार रात दो लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बरेली रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कमां निवासी रामलखन (30) पुत्र नरेशपाल बुधवार रात करीब नौ बजे अपने घर से खाना खाकर पशुशाला जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक वह घर से निकलकर कुछ दूर पहुंचा था कि तभी गली में जा रही हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। लाइन की चपेट में आने से रामलखन और उसके गांव का राजू पुत्र सत्यपाल गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों युवकों को तार से अलग किया। उसके बाद परिवार वाले दोनों को बरेली ले गए जहां रास्ते में रामलखन ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को वापस गांव ले आए।
उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। वह परचूनी की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिवार वालों ने पॉवर कॉरपोरेशन विभाग की लापरवाही बताई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
एक्सीईएन से इस संबंध में वार्ता हुई है। उनको निर्देशित किया गया है कि वह सर्वे कराकर जो भी मुआवजा बनाता है, उसे दिलाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराएं। - केवी सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें