फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर क्षेत्र में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके भाई समेत दो लोग घायल हो गए। युवक अपनी बेटी के जन्मदिन पर खोया लेने दारा नगर जा रहा था। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र सत्यवीर का परिवार इस समय सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में रह रहा है। परिवार वालों के मुताबिक संदीप कुमार चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मंगलवार को उसकी इकलौती बेटी का जन्मदिन कार्यक्रम होना था। वह सुबह अपने छोटे भाई कुलदीप (25) और पड़ोसी अमित (24) के साथ पहले खेत में गए थे। उसके बाद बेटी के जन्मदिन के लिए खोया लेने दारा नगर जा रहे थे। उसी समय दारा नगर और खरखोली के बीच उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे संदीप कुमार मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई और पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें