फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। बिसौली-इस्लामनगर रोड पर बुधवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी देवेंद्र (40) पुत्र यादराम अपने गांव के वीरपाल पुत्र वीरसहाय के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में उघैती क्षेत्र के महानगर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक बिसौली मार्ग पर कुंदावली गांव के पास पहुंची थी कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई। वीरपाल गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। हादसे के दौरान देवेंद्र हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें