फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम कोनिका नगला में प्राइमरी स्कूल में भराव डाल रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जाकर पलट गई। उसका चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कोनिका नगला निवासी राममूर्ति का 12 वर्षीय पुत्र दीपक गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह मंगलवार शाम चार बजे स्कूल से लौटा था। उसके बाद वह साइकिल लेकर खेत पर चारा लेने चला गया। खेत से लौटते समय छात्र गांव नजदीक पहुंचा था कि तभी प्राइमरी स्कूल में भराव डाल रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने दीपक को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक हड़बड़ी में ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा था। इससे ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जाकर पलट गया। उससे पहले चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। हादसे को देखकर गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। छात्र के परिवार वाले भी पहुंच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि राममूर्ति के तीन बेटे थे। एक बेटे की पहले मौत हो चुकी है। मंगलवार को दीपक की मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस मामले में ट्रैक्टर चालक पर देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें