फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर निजी बस ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार निजी बस ने कस्बे से अपनी बाइक से गांव जा रहे एक किसान को टक्कर मार दी, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी इंछा निवासी ओमेंद्र सिंह सोंलकी (42) पुत्र सन्नाम सिंह अपनी बाइक से बिल्सी कस्बे आया था। दोपहर बाद वह यहां से अपने गांव के लिए चला। वह बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित सिद्धपुर चित्रसैन ईंट भट्ठे से कुछ आगे ही निकला होगा, कि तभी पीछे से तेज रफ्तार जा रही एक निजी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ओमेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ओमेंद्र को बिल्सी सीएचसी पर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घटना के बाद उसकी पत्नी पूनम सिंह एवं बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना को रोड पर चलने वाली एक निजी बस ने अंजाम दिया है, जिसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें