फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से 10 साल के बालक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। बदायूं-दातागंज रोड पर पिपरिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 साल के बालक को रौंद दिया। जिसमें बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मौका पाकर चालक मय बोलेरो भाग निकला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर बदायूं-दातागंज रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस शव हटवाने के बाद जाम खुलवा सकी, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मूसाझाग के पिपरिया गांव के हरिश्चंद्र का 10 वर्षीय बेटा राजा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान दातागंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने राजा को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। हरिश्चंद्र के परिवारवालों ने राजा के शव का चारपाई पर रखने के बाद चारपाई को बदायूं-दातागंज रोड के बीच में रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसओ मूसाझाग ललित भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से परिवार और गांव के लोगों को समझाया। पहले तो यह लोग शव पुलिस को उठाने ही नहीं दे रहे थे। बाद में समझाने-बुझाने पर मान गए। करीब एक घंटे के बाद पुलिस रोड से शव हटवा सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बालक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें