फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली का हुक टूटने से ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/मूसाझाग। दातागंज रोड पर गांव भैरो नगला के पास रविवार को ट्रॉली का हुक टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक दातागंज रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने के बाद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव महमदपुर निवासी 21 वर्षीय परवेज पुत्र यूनुस रविवार को सिविल लाइंस के गांव सालारपुर निवासी 19 वर्षीय अनीस पुत्र दिलावर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से यूपी पावर कॉर्पोरेशन के सीमेंट के खंभे पहुंचाने दातागंज की ओर जा रहा था। परवेज ट्रैक्टर चला रहा था। रास्ते में भैरो नगला गांव के पास चलते वक्त अचानक ट्रॉली को ट्रैक्टर में जोड़ने वाला हुक टूट गया। ट्रैक्टर पर अचानक लोड कम हो गया। इससे ट्रैक्टर आगे से उठकर पीछे ट्रॉली की ओर पलट गया। हादसे में परवेज और अनीस गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एसओ मूसाझाग ललित भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोड से हटवाने के बाद जाम खुलवाया। जिला अस्पताल में परवेज को मृत घोषित कर दिया गया। अनीस का यहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परवेज के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें