फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से आईटीआई के छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ मूसाझाग। बाइक से कोचिंग जा रहे दो छात्रों को दातागंज रोड पर गांव लखनपुर के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कोहरे का फायदा उठाकर मय ट्रक के मौके से भाग निकला। मृतक चार बहनों के बीच अकेला भाई था। उसके परिवार में कोहराम मचा है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के आमगांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 18 वर्षीय बेटा सोहित पटेल उर्फ विहान शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव से अपने साथी 19 वर्षीय अनुभव पटेल के साथ बाइक से कोचिंग के लिए निकला था। बाइक सोहित चला रहा था। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। ये लोग दातागंज रोड पर लखनपुर गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान कोहरे के बीच बदायूं की ओर से आ रहा ट्रक इनको रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर ने सोहित पटेल को बरेली रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने से पहले ही सोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अनुभव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोहित परिवार में चार बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांववाले भी गमगीन हैं। चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें