फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा में आसफपुर-बिलारी रोड पर गांव श्यामपुर के पास दो बाइक की सीधी की टक्कर में एक की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के गांव भूड़ी निवासी 50 वर्षीय जलील पुत्र मुश्ताक बुधवार शाम गांव लौट रहा था। रास्ते में आसफपुर-बिलारी रोड पर श्यामपुर गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक के चालक घायल हो गए। इनको स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर जलील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि दूसरे घायल का स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज चल रहा है। दोनों बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जलील के शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी किसी भी पक्ष की ओर से फैजगंज बेहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। इधर, सूचना मिलने पर जलील के परिवार वाले भी मोरचरी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें