फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी जायलो,प्रोपर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित सतेती चौराहे के पास रविवार सुबह एक जायलो कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी प्रापर्टी डीलर गोपी सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रापर्टी डीलर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी भारी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पांच निवासी 52 वर्षिय गोपी पुत्र मुन्ना सिंह चौहान रविवार सुबह करीब पांच बजे अपनी जायलो कार से बदायूं जाने के लिए निकले थे। कार को वह खुद चला रहे थे। रास्ते में बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित सतेती चौराहे के पास तेज रफ्तार जायलो कार किसी वाहन से टकराने के बाद बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में गोपीचंद्र गंभीर घायल हो गए। किसी ने हादसे की सूचना एसओ धर्मेंद्र सिंह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे गोपीचंद्र को बाहर निकाला। वह गंभीर घायल थे। एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। प्रापर्टी डीलर के निधन पर चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय समेत कई लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें