फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दस बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 10 बीघा ईख की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, तब जाकर आग बुझी। ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

परसिया गांव निवासी जितेन्द्र पाल के खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार को हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ और तार टूटकर खेत में गिर गया। फॉल्ट से उठी चिंगारी से ईख में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने खेत में फैल गई। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने खेत में आग की लपटें उठती देखीं तो आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सभी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद भी दमकल आग बुझाने नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बोरिंग का पानी छोड़कर, खेत के आसपास जुताई की तब आग बुझ सकी। अगर समय पर आग न बुझती तो आसपास के खेत में इसकी जद में आ जाते। आग से दस बीघा ईख की फसल जल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें