बदायूं। शनिवार शाम वजीरगंज-अमरोली मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह उस वक्त हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी जयवीर (28) पुत्र धर्मपाल रविवार शाम कस्बे से खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही अमरोली मार्ग पर पहुंचा कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक वैन ने अंडे के ठेले के साथ युवक को रौंद दिया था, जिसकी देर रात बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक नितिन कुमार (30) पुत्र सतेंद्र कुुमार सिंह डीएम रोड आदर्श नगर निवासी था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। नितिन कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।