बदायूं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। ये वोटिंग एडीजे राम शंकर की मौजूदगी में होगी। अविश्वास प्रस्ताव के समय कोई भी व्यवधान नहीं पड़े, इसके लिए डीएम ने तीन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सोमवार को फैसला होगा कि ये कुर्सी सपा के खाते में रहेगी या फिर भाजपा के खाते में जाएगी। सुरक्षा के लिहाजा से हर तरफ बैरिकेडिंग कराई गई है। पुलिस के अलावा चप्पे-चप्पे पर पीएसी को भी तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति वहां पर प्रवेश न कर सके।