फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में पीछे से घुसा टेंपो, चार सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। बाईपास पर मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में तेज रफ्तार टेंपो पीछे से घुस गया। हादसे में चार सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इन दिनों खेड़ा नवादा से मुरादाबाद रोड पर काम चल रहा है। ऐसे में मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है। शाम करीब पांच बजे बदायूं की ओर आ रही मुरादाबाद डिपो की एक बस में पीछे से तेज रफ्तार टेंपो घुस गया। हादसे में टेंपो सवार मूसाझाग निवासी कमलेश पत्नी रामलड़ैते, आशीष पुत्र रामलड़ैते, रिजौला के सत्यवीर पुत्र सुरेंद्र, प्रेमपाल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नवादा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने घायलों को पीआरबी से जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें