फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टेंपो टकराए, 20 से अधिक यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मथुरा हाईवे पर तेज गति से जा रहे एक टेंपो ने दूसरे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक टेंपो पलट गया। हादसे में दोनों टेंपो की लगभग 20 से ज्यादा सवारियां घायल हो गईं। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कुछ लोगों ने निजी चिकित्सकों से मरमह पट्टी कराई। इधर बिसौली में डनलप बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क पर पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक टेपो बदायूं से कादरचौक जा रहा था, जिसमें काफी सवारियां भरी थीं। इसके पीछे तेज गति से दूसरा टेंपो जा रहा था। नौशेरा के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने आगे जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे आगे वाला टेंपो पलट गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई, जिससे वहां तमाम लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह टेंपो को सीधा करके घायलों को निकाला। हादसे में एक टेपो मेें सवार होमगार्ड सुरेशचंद्र (48) निवासी कासिमपुर कुंआडांडा, जलालपुर के कस्तूरबा स्कूल में कार्यरत सहायक रसोइया विमलेश समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया जबकि मामूली रूप से चोटिल लोग निजी चिकित्सकों से अपना इलाज कराने चले गए।
इधर बिसौली के गांव रैपुरा निवासी टेंपो चालक सूखे गांव से सवारियां लेकर बिसौली आ रहा था। गांव से निकलते ही तेज रफ्तार टेंपो डनलप को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हादसे में धारासिंह, सर्वेश पत्नी रूमसिंह, मोहरसिंह, नीरज, रामेश्वर, संदीप निवासी रैपुरा, छत्रपाल पुत्र थम्मीराम समेत आठ लोग घायल हो गए। धारा सिंह और सर्वेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें