फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, किसान उत्पीड़न आदि जन समस्याओं के विरोध में एक अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन का सफल बनाने के लिए शनिवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई, जिसमें धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी।
विज्ञापन

बैठक में तहसील बदायूं पर डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी, फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह यादव, अशोक यादव, तहसील सहसवान पर विधायक ओमकार सिह यादव, नवाव सिंह, नेम सिंह यादव, सतीश यादव, दिनेश यादव, तहसील बिल्सी पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, किशोरी लाल शाक्य, तहसील बिसौली पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, रामवीर सिंह, तहसील दातागंज पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह, सुखपाल सिंह आदि को धरना प्रदर्शन सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी। जिले से प्रभारी के रूप में तहसील बदायूं पर पूर्व विधायक आशीष यादव, तहसील सहसवान पर रामेश्वर शाक्य, तहसील बिल्सी व बिसौली पर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव तथा तहसील दातागंज पर सुरेश पाल सिंह चौहान को प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें