फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रहीं दो सगी बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मांटेसरी स्कूल से घर लौट रहीं साइकिल सवार दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही दोनों कई फिट उछलकर सड़क पर गिरीं, जिसमें से एक लड़की कार में ही फंसकर घिसटती चली गई। दोनों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही एक की मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए राहगीरों ने मौके पर हंगामा किया। इससे कुछ देर तक जाम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जिरौलिया के मांटेसरी स्कूल में कक्षा-पांच की छात्रा शिवानी (9) अपनी छोटी बहन नर्सरी की छात्रा मधु (5) पुत्री हरीशंकर निवासी जजपुरा अवकाश होने के बाद साइकिल से घर को निकलीं। शिवानी साइकिल चला रही थी तो मधु पीछे बैठी थी। एक होटल के सामने उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दोनों छात्राओं को रौंद दिया। कार की टक्कर लगते ही दोनों छात्राएं ऊपर उछल गईं। पीछे बैठी मधु मय साइकिल कार से घिसटती चली गई। इसके बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर खेतों में होकर भाग गया। राहगीरों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हत्थे नहीं आया। गुस्साए राहगीरों ने हंगामा कर किया। हंगामा की वजह से हाईवे पर एक ओर वाहनों की कतार लग गई।
इस बीच, किसी राहगीर की सूचना के बाद कुछ ही देर में पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्राओं में मधु की इलाज शुरू होने से पहले ही जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शिवानी की हालत नाजुक बनी हुई है। इसकी भनक लगते ही परिजन भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों से हादसे के बारे में जानकारी भी की। इधर, दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। वह बदायूं निवासी किसी व्यक्ति की है। मृतका मधु अपने पिता की पांच संतान में सबसे छोटी थी। उसकी मौत से परिवार में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें