फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर टाटा मैजिक ने बाइक को रौंदा, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार को बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव पिंडोल के पास एक टाटा मैजिक ने एक बाइक को रौंद दिया। जिस पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नगर के सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल निवासी संजय खेत की सिंचाई करने के लिए अपने पिता राजवीर के साथ बाइक से डीजल लेने के लिए बिजनोर-बदायूं हाईवे पर गांव नरैनी चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वापस आते समय गांव पिंडोल और नरैनी के मध्य बिल्सी की ओर से तेज गति से आ रहे एक टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे संजय और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नगर के सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और दोनों की स्थिति सही बताई जा रही है। वहीं मौका पाकर टाटा मैजिक चालक फरार हो गया। संजय हेलमेट लगाए था, जबकि उसके पिता के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें